बलरामपुर : दुष्कर्म के मामले में आरोपित जेल दाखिल

बलरामपुर, 4 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के डबरा पुलिस चौकी ने महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर आज रविवार काे जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने डबरा पुलिस चौकी में 3 मई को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि, आरोपित जगसाय (25 वर्ष) के द्वारा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पीड़िता को अपने घर में बंद कर कई बार दुष्कर्म किया है।

पीड़िता की शिकायत पर डबरा पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए डबरा पुलिस चौकी अपने स्टाफ के साथ रवाना हुई। जिसके बाद आज रविवार को ग्राम डबरा से आरोपित जगसाय (25 वर्ष) को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर