बोईसर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 9 लोगों पर केस दर्ज
- Admin Admin
- Oct 13, 2025
मुंबई, 13 अक्टूबर (हि.स.)।
पालघर पुलिस ने बोईसर पूर्व स्थित रूपरजत पार्क में जुआ खेल रहे नौ लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटिल के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 2,59,260 नकद बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुयोग पिंपळे, प्रदीप ठाकुर, संजय रेमीडस, संदीप सिंह, विश्वास शेलार, संजय शर्मा, विजय लांबा, मंगल पाटील और कल्पेश ठक्कर शामिल हैं। सभी के खिलाफ महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह



