अवैध बजरी परिवहन पर पारसोली पुलिस की कार्रवाई, पांच वाहन पकड़े, 25 टन बजरी जब्त, पांच गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 12, 2026
चित्तौड़गढ़, 12 जून (हि.स.)। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25 टन अवैध बजरी का परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किए हैं। साथ ही इन पांच ही वाहनों के चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पारसोली थाना सर्किल में शुक्रवार को अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई की है। यहां सुखपुरा से देवलच्छ की तरफ आने वाले रास्ते पर देवलच्छ गांव के पास में एक ट्रैक्टर में चालक प्रेमचन्द पुत्र मांगीलाल ओढ़ निवासी चांदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाड़ा मिला। वहीं एक अन्य ट्रैक्टर का चालक महेन्द्र पुत्र श्यामलाल रेगर निवासी आकोला जिला भीलवाडा, सावरमल पुत्र शंकरलाल बैरवा निवासी चॉदगढ़, शम्भू पुत्र रामकरण कालबेलिया निवासी बडी कुण्डीया थाना रायला व दिनेश पुत्र जगदीश जाट निवासी चॉदगढ को रोका। इनके पास खनिज बजरी की चोरी कर बिना अनुज्ञा पत्र या रॉयल्टी रसीद, ई-रवाना के कब्जे में रख कर परिवहन कर रहे थे। इस पर मौका कार्रवाई की जाकर थाने पर पहुंच प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में अनुसंधान जारी है। मौके पर पारसोली थानाधिकारी ठाकराराम, एएसआई भैरूलाल, गोविन्दसिंह, कांस्टेबल गिरीराज, कमल, रघुवीर,
प्रमोद, राकेश की टीम ने कार्यवाही की।
---------------

