गोलाघाट में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

गोलाघाट (असम), 24 जून (हि.स.)। गोलाघाट के कटकटिया में जिला प्रशासन के द्वारा आज सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान आरंभ किया गया। सरकारी भूमि पर घर बनाकर 10 परिवार यहां रह रहे थे।

जिला प्रशासन ने परिवारों को पूर्व सूचना भेजी थी। प्रशासन की सूचना पर कई परिवारों ने स्वयं ही सरकारी भूमि को खाली कर चले गये। कुछ परिवार वहीं जमे रहे। इस कड़ी में गोलाघाट राजस्व सर्कल कार्यालय के अंतर्गत आने वाली भूमि पर आज सुबह से जिला प्रशासन के साथ-साथ राजस्व सर्कल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों में बेदखली अभियान चलाया।

वर्तमान में घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है। सरकारी भूमि से बेदखली की कार्रवाई राज्य के अन्य कई हिस्सों में भी जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

   

सम्बंधित खबर