अवैध मस्जिद और मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बागपत, 03 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर बुधवार को बागपत जनपद में अवैध मदरसे और मस्जिद को ध्वस्त किया गया। राजस्व विभाग की टीम ने तहसील बड़ौत क्षेत्र के ग्राम बोपुरा में यह कार्रवाई की है। यह मस्जिद और मदरसे अवैध थे जिनको कई बार नोटिस दिया गया था।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि उक्त निर्माण बिना अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत किया गया था। पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं निर्माण को वैध कराने के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके । जिलाधिकारी अस्मिता लाल का कहना है कि जनपद में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। जिन लोगों ने भी सरकारी जमीन अतिक्रमण की हुई है अतिक्रमण हटा लें अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई होगी।

   

सम्बंधित खबर