मंगलदै में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, पशुपालन विभाग ने 130 सूअरों को किया नष्ट
- Admin Admin
- Jun 11, 2025

दरंग (असम), 11 जून (हि.स.)। असम के मंगलदै क्षेत्र के कुमारपारा गांव में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। पशुपालन विभाग ने अब तक लगभग 130 सूअरों को संक्रमित मानते हुए मारकर दफना दिया है।
यह बीमारी गांव के पांच सुअर पालकों—दीपक शहरिया, जगत डेका, दुर्लभ डेका, भवेन डेका और हृदयानंद डेका—के फार्मों में फैली। इनमें से कई किसान सुअर पालन के जरिए आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रहे थे, लेकिन अब यह बीमारी उनके लिए आर्थिक संकट बन गई है। मारे गए सूअरों में 40 गर्भवती थीं।
सभी सुअर पालकों ने सरकार से उपयुक्त मुआवजा देने और भविष्य में ऐसे रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश