कोलकाता घटना के बाद महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला

जम्मू, 16 अगस्त (हि.स.)। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के विरोध में जम्मू-कश्मीर की भाजपा महिला मोर्चा ने मौन कैंडल मार्च निकाला। महिला मोर्चा जम्मू-कश्मीर की अध्यक्ष संगीता डोगरा के नेतृत्व में मार्च कच्ची छावनी स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और जनाना पार्क में समाप्त हुआ।

डोगरा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानूनों की आवश्यकता पर जोर देते हुए आक्रोश व्यक्त किया और तत्काल न्याय की मांग की। मार्च में भाजपा उपाध्यक्ष अनुराधा चाढ़क और सचिव वीनू खन्ना सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पीड़िता के लिए मौन रखकर न्याय की मांग की। यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए भाजपा की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर