दर्जनों अग्नि पिड़ितों को नहीं मिली सहायता राशि, प्रमुख ने लापरवाही का लगाया आरोप
- DSS Admin
- May 17, 2026
बेतिया, 17 मई (हि.स.)। विगत अक्टूबर माह में अंचल के पुर्वी नौतन पंचायत के खैरा टोला, बैकुंठवा, धुमनगर आदि गांवों में लगे आग से पिड़ीत परिजनों को आज तक अंचल प्रशासन से सहायता राशि नहीं मिल पाई है,जिसको लेकर अग्नि पिड़ितों ने प्रखंड प्रमुख से न्याय की गुहार लगाई है ।
पीड़ीत मुरती देवी, राबड़ी देवी,सुमन देवी,मुर्ती कुमारी, शिवरात्री देवी,मिरा कुमारी आदि ने प्रमुख से बताया कि छः माह से उपर हो गये आग से नुकसान हुए।हर दिन सभी पिड़ीत अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।अंचल नाजिर द्वारा हर दिन दुसरे दिन सहायता राशि की भुगतान करने की बात कही जा रही है । लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी ने बताया कि अंचल नाजिर से उनकी बात हुई।जहां नाजिर ने शुक्रवार को सभी पिड़ितों को भुगतना करने के लिए अचल कार्यालय बुलाया गया लेकिन अपनी मनमानी को लेकर नाजिर भुगतान नहीं कर पाये और किसी प्रकार का बहाना बनाकर भुगतान टाल दिये।
प्रमुख ने कहा कि नाजिर अवैध उगाही को लेकर भुगतान रोके है।जिसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सीओ अलका कुमारी ने बताया कि अग्नि पिड़ितो का भुगतान जल्द किया जाएगा। प्रमुख द्वारा लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद है।

