अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा राम मंदिर, छन्नी हिम्मत में सामूहिक पाठ का आयोजन

अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा राम मंदिर, छन्नी हिम्मत में सामूहिक पाठ का आयोजन


जम्मू, 16 अप्रैल । अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा जम्मू प्रांत के विभिन्न मंदिरों में चलाए जा रहे सामूहिक पाठ कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत, छन्नी हिम्मत स्थित राम मंदिर में एक विशेष धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुनील शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विद्वान चन्दर मिश्रा उपस्थित रहे।

इस आयोजन में हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया—चाहे वो विद्यार्थी हों, युवा हों या महिलाएं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जब हे प्रभु आनंद दाता, ज्ञान हमको दीजिए जैसी मधुर प्रार्थना गाई तो पूरा वातावरण श्रद्धा और भावनाओं से भर उठा। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में श्री राम स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम का समापन भगवान को भोग अर्पण कर सामूहिक आरती के साथ किया गया।

समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण किया जा सकता है जो उन्हें जीवन में सही मार्ग पर ले जाएंगे और देश को भविष्य में ‘विश्वगुरु’ बनाने की दिशा में प्रेरित करेंगे। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान समय में युवाओं का एक बड़ा वर्ग संस्कारों के अभाव और नशे की प्रवृत्ति की ओर झुक रहा है जिसे सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है

   

सम्बंधित खबर