अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद: जयपुर प्रांत की टोंक इकाई का पुनर्गठन
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
टोंक,, 05 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, राजस्थान के जयपुर प्रांत की टोंक इकाई के पुनर्गठन के उद्देश्य से रविवार को निवाई में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जयपुर प्रांत के अध्यक्ष एयर कमोडोर चंद्रमौली (वीएसएम), प्रदेश संगठन सचिव कैप्टन हनुमान सिंह, प्रांत सचिव जे.डब्ल्यू.ओ. डाल सिंह शेखावत तथा जयपुर प्रांत संगठन सचिव सी.आई. भवानी सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर टोंक जिला संघचालक पुरुषोत्तम शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से टोंक इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें कैप्टन सीताराम गुर्जर को संयोजक, हवलदार आत्माराम को सहसचिव, हवलदार सरमालाल गुर्जर को सचिव, सूबेदार शंभु सिंह को कोषाध्यक्ष तथा शिवजी लाल जी (बीएसएफ) को आमंत्रित सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही हवलदार कर्ण सिंह राजावत एवं हवलदार भंवरलाल गुर्जर को सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में परिषद के वरिष्ठ सदस्य दुर्गालाल जी एवं सवाई सिंह जी सहित अन्य गौरव सेनानी तथा पैरा मिलिटरी के जवान भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं संगठित बनाने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों के हितों, सेवा कार्यों और सामाजिक दायित्वों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
---------------

