दिल्ली भाजपा विधिक सेल के सह संयोजक बने अमन झा, बधाई देने वालाें का लगा तांता

मधुबनी, 27 सितंबर (हि.स.)।जिला के सदर प्रखंड रहिका के ककरौल गांव निवासी अमन झा को भाजपा विधिक सेल दिल्ली का सह संयोजक मनोनीत किया गया।सर्वोच्च न्यायालय के दिल्ली के स्थापित यशस्वी कर्मठ युवा अधिवक्ता अमन झा को सह संयोजक मनोनयन पर मुख्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल है।

पूर्व मंत्री बेनीपट्टी भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजकर साधुवाद दिया।पूर्व मंत्री ने कहा कि अधिवक्ता अमन झा का भाजपा विधिक सेल में प्रतिनिधित्व मिथिलांचल परिक्षेत्र के लिए गौरव है।

ककरौल गांव निवासी समाजिक सरोकार के सहज व्यक्तित्व अभयानन्द झा के पुत्र अमन झा का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रहा है।दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा द्वारा भाजपा विधिक सेल की जारी सूची में अधिवक्ता अमन झा को सह संयोजक मनोनीत किया गया।अधिवक्ता अमन झा के दिल्ली प्रदेश विधिक सेल में मनोनयन पर निरंतर बधाई संदेश दिया जा रहा।भाजपा प्रदेश किसान सेल उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनु,शंकर झा,संजय पाण्डेय, डा संजीव कुमार झा,रामबहादुर चौधरी,अधिवक्ता राजकुमार मिश्र,आकील सहित अन्य विशिष्ट गणमान्य लोगों ने अमन झा को बधाई संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा

   

सम्बंधित खबर