काजीरंगा में टाइगर के हमले में एक वयस्क हाथी की मौत

गोलाघाट (असम), 22 अगस्त (हि.स.)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अगरातली वन क्षेत्र में रॉयल बंगाल टाइगर के हमले में एक वयस्क हाथी की मौत हो गयी।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के सूत्रों ने आज बताया कि उद्यान के आरीसुती वन शिविर के पास रॉयल बंगाल टाइगर ने वयस्क हाथी पर हमला कर उसकी हत्या करने के बाद हाथी के सूंड़ को खा गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को बरामद कर पशु चिकित्सक की मदद से पोस्टमार्टम किया। फिलहाल मारे गए हाथी के संबंध में वन विभाग ने विशेष कोई जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस बारे में सूचना जारी की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय / दधिबल यादव

   

सम्बंधित खबर