अनंतनाग जिले की जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत
- DSS Admin
- Jun 20, 2026
श्रीनगर, 20 जून (हि.स.)। अनंतनाग जिले की जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। उसकी पहचान जालंधर के गांधी कैंप निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है और जो एनडीपीएस मामले में आरोपी था।
अधिकारियों ने बताया कि उसने रात में तबीयत खराब होने की शिकायत की थी।
---------------

