जन भागीदारी से सशक्त होगा जनजातीय समाज-बरनोटी ब्लॉक में जनभागीदारी कैंपों की श्रृंखला आयोजित
- DSS Admin
- May 20, 2026
कठुआ, 20 मई (हि.स.)। जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान के तहत जिला प्रशासन कठुआ द्वारा बरनोटी ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों में जनजातीय समुदाय के लिए जनभागीदारी कैंपों का आयोजन किया गया।
पंचायत फ्लोट-ए, माही चक और हार्दो मुठी में आयोजित इन कैंपों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत करना रहा। कैंपों में जनजातीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पशुपालन और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी तथा मौके पर ही सेवाएं उपलब्ध कराईं। अधिकारियों ने लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, रोजगार, कृषि और जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया और पात्र लाभार्थियों को तत्काल सहायता व मार्गदर्शन प्रदान किया। यह पहल उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा के निर्देशों पर चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य दूरदराज और वंचित क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। अभियान की निगरानी डीपीओ आईसीडीएस मोहम्मद सैयद खान द्वारा की जा रही है।
---------------

