अन्नपूर्णा योजना- सिलीगुड़ी में लाभार्थी महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
सिलीगुड़ी, 03 जून (हि. स.)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत बुधवार से महिलाओं को आर्थिक सहायता वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तीन की राशि भेजी जा रही है।
राज्य के विभिन्न जिलों में इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया। इसी क्रम में सिलीगुड़ी में भी दार्जिलिंग जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भी कार्यक्रम में भागीदारी देखी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थी महिलाओं को योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।
जिला प्रशासन के अनुसार, चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि भेजी दी जाएगी।
प्रशासन का मानना है कि इस योजना के जरिए महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही परिवार के दैनिक खर्चों में भी उन्हें सहायता मिलेगी।
लाभार्थी महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया है।

