ग्रामीण अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, अस्पताल की परिसेवा को लेकर चर्चा

पश्चिम बर्दवान, 03 जून (हि. स.)। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक पार्थो घोष ने ग्रामीण अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विधायक ने मरीजों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की आधारभूत संरचना और आम लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा की।

इस दौरान विधायक ने मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी तथा जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने भी विभिन्न आवश्यक मुद्दों और चुनौतियों से विधायक को अवगत कराया। इस निरीक्षण के बाद स्थानीय निवासियों में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक विकास एवं सुधार की आशा है।

---------------

   

सम्बंधित खबर