108 कमल पुष्पों, दीपकों और बेलपत्रों से किया गया मां महिषासुर मर्दिनी दुर्गा का अभिषेक

नैनीताल, 10 अक्टूबर (हि.स.)। नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे 68वें दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत नवरात्र की अष्टमी पर गुरुवार को नयना देवी मंदिर परिसर में कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनकी शुरुआत सुबह छह बजे संधि पूजा से हुई, जिसमें मुख्य पुजारी तपन चटर्जी के नेतृत्व में मां महिषासुर मर्दिनी दुर्गा का 108 कमल पुष्पों, 108 दीपकों और 108 बेलपत्रों से अभिषेक किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों के साथ ही अपराह्न में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कुमाउनी लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपने गीतों से उपस्थित लोगों काे भाव विभाेर कर दिया। आयोजन में अन्य गणमान्यों के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा भी शामिल हुए।

आयोजन में आयोजक संस्था के अध्यक्ष बहादुर बिष्ट, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, भास्कर बिष्ट, डॉली भट्टाचार्य, तृप्ति मजूमदार, सुमन साह, आशीष वर्मा, विकास वर्मा और भास्कर सहित अन्य लोग भी योगदान दे रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

   

सम्बंधित खबर