जम्मू-कश्मीर में दो आईआरएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि जारी रखने को दी गई मंजूरी

जम्मू, 18 मई (हि.स.)। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जम्मू-कश्मीर में दो आईआरएस (आईटीरू 2014) अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि जारी रखने को मंजूरी दे दी है।

एक आदेश के अनुसार राजा याकूब फारूक अब 10 नवंबर, 2025 तक केंद्र शासित प्रदेश में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे जबकि बशीर अहमद भट की प्रतिनियुक्ति 7 अप्रैल, 2026 तक बढ़ा दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर