विश्व मात्स्यिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

अररिया, 21 नवम्बर(हि.स.)।

समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार को डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी दिलीप कुमार, मत्स्य पालक प्रभात कुमार सिंह, प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के मंत्री तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी बालकृष्ण गोपाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में जिले के करीब दो सौ मत्स्य कृषक तथा प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत जिला मत्स्य पदाधिकारी बालकृष्ण गोपाल द्वारा किया गया।

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मात्स्यिकी दिवस की महत्ता और उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिवस का आयोजन मत्स्य संसाधनों तथा उसके परिस्थिति तंत्र को आगे की पीढीयों के लिए प्रचुरता और विविधता के साथ बचाए रखने के उद्देश्य से मछुआरों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। ताकि पीढ़ी दर पीढी उनकों रोजगार बना रहें।

डीएम अनिल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मछुआरा समाज का आवाह्न किया गया कि वे अपनी जीवीका को स्थायी रूप से बनाये रखने के लिए जल संसाधनों तथा उनके पर्यावरण और परिस्थितिकी को बचाये रखने के लिए सचेत और जिम्मेदार रहें। तभी उनकी अगली पीढी के लिए रोजगार बना रहेगा।

उन्होंने सरकार द्वारा सचालित योजनाओं का लाभ लेने तथा जलकरों का बेहतर प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया ताकि मत्स्य पालकों का जीवन स्तर समृद्ध हो सके।उन्होंने मछुआरों से आहवान किया कि वे मत्स्य पालन की नई तकनिकों का उपयोग कर मत्स्य उत्पादन को बढ़ावे ताकि हमारा जिला मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर हो सके तथा दुसरे जिलों को भी निर्यात किया जा सके। उन्होंने जिले में मत्स्यबीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु हैचरी संचालक को निर्देशित किया।

मत्स्यजीवी सहयोग समितियों द्वारा उठाये गये जलकरों पर अतिक्रमण के मामलों पर भी उन्होंने निदेश दिया कि सभी समिति जिला मत्स्य पदाधिकारी के माध्यम से अपना अतिक्रमित जलकरों की सूची उपलब्ध करावे, अतिक्रमण हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में मत्स्य पालकों को केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित चौर विकास एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक कागजात, अनुदान, ऑनलाईन आवेदन करने आदि के बारे में बताया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर