फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी की साइकिल रैली

अररिया 24 मई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी की ओर से बटालियन मुख्यालय से रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा के नेतृत्व में संडे ऑन साइकिल रैली के 75 वे संस्करण का उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना को बढ़ावा देना था।

एसएसबी के सभी जवान साइकिल रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साइकिल रैली में एसएसबी के संयुक्त अस्पताल के कमांडेंट (चिकित्सक) मनोज बोरा, उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट एवं वाहिनी मुख्यालय के सभी जवान उपस्थित रहे।साइकिल रैली बथनाहा बटालियन मुख्यालय से जोगबनी बीसीपी तक निकाली गई।

   

सम्बंधित खबर