मंत्री सिरसा ने राजौरी गार्डन के विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों से की चर्चा
- DSS Admin
- Jul 08, 2026

नई दिल्ली, 08 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को राजौरी गार्डन विधानसभा का दौर करके स्थानीय लोगों से यहां के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मंत्री ने इलाके की सड़कों के नवीनीकरण का उद्घाटन वहां की जनता के हाथों कराया। यह जानकारी सिरसा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
मंत्री सिरसा ने कहा कि ये सड़कें उनकी हैं और इस विकास के सबसे बड़े हकदार भी वही हैं। विकास तभी सार्थक होता है जब उसमें जनता की भागीदारी दिखाई दे। उन्होंने कहा कि राजौरी गार्डन के विकास की यह यात्रा यहां स्थानीय लोगों सहयोग से लगातार आगे बढ़ती रहेगी।
इससे पहले मंत्री सिरसा ने आज राजौरी गार्डन में वीर चक्र से सम्मानित कर्नल अमरिक सिंह के घर जान करके उनके पोर्ट्रेट का अनावरण किया। इस मौके पर उनके बेटे कैप्टन हरबख्श सिंह (सेवानिवृत्त) और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सिरसा ने उनके वीरता पदक और उनसे जुड़ी स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और बलिदान की जीवंत परंपरा है। ऐसे वीर सपूतों की गाथाएं हमें याद दिलाती हैं कि भारत की शक्ति उसकी सेना के शौर्य, परिवारों के त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण में बसती है।
---------------

