अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी SD सिंह जम्वाल का दिल्ली तबादला

नई दिल्ली, 3 नवंबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक शिव दर्शन सिंह जम्वाल को दिल्ली स्थानांतरित किया गया है, जबकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी पर राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

 

गृह मंत्रालय की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारी एजीएमयूटी कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

 

मंत्रालय के निदेशक (एस) अनीश मुरलीधरन के हस्ताक्षर से जारी आदेश की प्रतियाँ संबंधित अधिकारियों तथा विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजी गई हैं।

   

सम्बंधित खबर