सत्ता मिलते ही खुद को प्रधानमंत्री समझते हैं कई नेता : इरफान
- Admin Admin
- Jun 26, 2025

रांची, 26 जून (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन नेताओं को हम अपने वोट से चुनते हैं, सत्ता में आते ही वे खुद को प्रधानमंत्री समझने लगते हैं। ऐसे नेताओं के भ्रम को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जब हमारे ही प्रतिनिधि समाज का सम्मान नहीं करते, तो फिर वे आम कार्यकर्ताओं और समुदाय की भावनाओं का क्या ख्याल रखेंगे।
मंत्री ने कहा कि रांची में जल्द ही एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इसमें जागरूकता और संगठन के संदेश के साथ एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। मंत्री ने सभी लोगों से रैली में शामिल होने का आह़वान किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar