असगर हुसैन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त
- DSS Admin
- Jun 09, 2026
जम्मू , 9 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने असगर हुसैन (जेकेएएस) को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विशेष सचिव के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार हुसैन जो पहले समायोजन के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे थे को प्रशासन के हित में इस महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।
---------------

