अशोकनगर: पुलिस ने माना मृतक ऋतिक था मुस्कान का कातिल

अशोकनगर, 03 जुलाई(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक ऋतिक सोनी को ही मुस्कान का कातिल माना है।

विशेष जांच दल की गहन पड़ताल, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया है। प्रथम दृष्टया मिले पुख्ता सबूतों के बाद पुलिस ने मृतक ऋतिक सोनी के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

इमला रोड कांड, क्या हुआ था उस खौफनाक दिन:बीती 24 जून को इमला रोड पर सडक़ किनारे लावारिस खड़ी एक कार में मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए थे।

घटनास्थल से बरामद मौत का सामान:पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल और कुल्हाड़ी वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार। एवं सल्फास का पैकेट व लाइटर, संदिग्ध जहर और अन्य सामग्रियां बरामद की थीं। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट को भी घटना की वजहों से जुड़े अहम सुराग माना है।

वहीं पुलिस मोबाइल फोन कॉल डिटेल्स और चैट खंगाल रही पुलिस:मामले को लेकर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था। जिसमें विवेक शर्मा के नेतृत्व में इस विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और पीएम रिपोर्ट की कडय़िों को जोड़ा, जिससे साफ हुआ कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई तीसरा नहीं, बल्कि खुद ऋतिक सोनी ही था। ऋतिक ने पहले मुस्कान की हत्या की और फिर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली।

अग्रिम कार्रवाई जारी:पुलिस प्रशासन के अनुसार, केस को शत-प्रतिशत कानूनी अंजाम तक पहुंचाने के लिए घटनास्थल से जप्त सभी भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों को विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा गया है। लैब की अंतिम वैज्ञानिक रिपोर्ट आते ही मामले में आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर