असम विस के इतिहास में पहली बार मुस्लिम नेता को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी
- DSS Admin
- May 27, 2026
गुवाहाटी, 27 मई, (हि.स.)। असम विधानसभा के इतिहास में पहली बार किसी मुस्लिम विधायक को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक वाजेद अली चौधुरी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।
बुधवार को विपक्षी गठबंधन की ओर से इस नियुक्ति की घोषणा की गई। वाजेद अली चौधुरी अब विधानसभा में विपक्ष की ओर से नेतृत्व करेंगे।
इसके साथ ही डॉ. जयप्रकाश दास को उप-विपक्ष नेता की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा सत्र से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
-----------

