बेलदा देउली में “जन भागीदारी अभियान” शिविर का निरीक्षण
- DSS Admin
- May 22, 2026
पश्चिम मेदिनीपुर, 22 मई (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बेलदा के देउली क्षेत्र में शुक्रवार को “जन भागीदारी अभियान” के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का निरीक्षण नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमाप्रसाद गिरि तथा देउली बूथ के पंचायत सदस्य गौरिशंकर अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी अधिकारियों ने किया।
शिविर के दौरान विधायक ने उपस्थित आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रशासनिक पक्ष से यह बताया गया कि “जन भागीदारी अभियान” का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गति लाना है।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारी सुविधाओं से संबंधित आवेदन एवं समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।
---------------

