असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद्

गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद् ज्ञापित किया है। असम कैबिनेट की गुरुवार को डिब्रूगढ़ में हुई बैठक के दौरान यह धन्यवाद् प्रस्ताव पारित किया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसकी जानकारी दी। इसके अलावा भी आज कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उल्लेखनीय है कि ‘नामरूप चतुर्थ यूरिया परियोजना’ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट ने मंजूरी दी। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई 12.7 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाली नई ब्राइनफिल्ड अमोनिया यूरिया परियोजना की अनुमानित लागत 10,601.40 करोड़ रुपये होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के औद्योगिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर