'सेवा सेतु' के माध्यम से 1.5 करोड़ से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 03 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार शासन को लोगों की उंगलियों तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए शुक्रवार काे बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से राज्य में 800 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे नागरिकों को विभिन्न सरकारी सुविधाएं घर बैठे प्राप्त हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस डिजिटल मंच के जरिए अब तक 1.5 करोड़ से अधिक सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने इसे नागरिकों के जीवन को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच को और अधिक आसान बनाया जा रहा है।

------------------

   

सम्बंधित खबर