असम के चाय बागान की पहली बेटी बनी एमबीबीएस डॉक्टर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
- Admin Admin
- May 13, 2025
गुवाहाटी, 13 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम की पहली साओताल समुदाय (चाय मजदूर) की बेटी के एमबीबीएस डॉक्टर बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार ने शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक विशेष कदम उठाए हैं, जिनका लाभ अब नजर आने लगा है।
मुख्यमंत्री ने लिखा, आज एक बेहद सुखद खबर मिली। हाल ही में घोषित एमबीबीएस परीक्षा परिणाम में मार्टिना टुडूवा ने तेजपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। यह जानकर और भी खुशी होती है कि वह असम की पहली साओताल लड़की है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि मार्टिना का यह सफर न केवल होजाई जिले के लिए, बल्कि पूरे साओताल समुदाय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मार्टिना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



