सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
अजमेर, 03 जून(हि.स)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) भर्ती-2025 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती अंतर्गत आयोजित परीक्षा के फलस्वरूप 41 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन,वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची ऊर्जा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराये जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को को अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है।
ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के लिए आयोग द्वारा 9 से 15 जून 2026 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जायेगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (ऊर्जा विभाग) द्वारा ही की जायेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं एवं ऊर्जा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित कराने की कार्यवाही की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी।
---------------

