कठुआ में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, यूनाइट, एक्ट, एलिमिनेट का दिया संदेश

Awareness program on National Dengue Day in Kathua, message of Unite, Act, Eliminate given


कठुआ, 16 मई । जिला कठुआ में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय कठुआ सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सीएमओ कार्यालय में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम चंद ने सीएमओ डॉ. विजय रैना की मौजूदगी में डेंगू के लक्षण, फैलाव, बचाव, नियंत्रण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान “यूनाइट, एक्ट, एलिमिनेट” थीम के तहत लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर डेंगू जागरूकता वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो आम लोगों को बरसात के मौसम में डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डेंगू होने पर एस्पिरिन और इबुप्रोफेन जैसी दवाओं से बचने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश डेंगू के मरीज बिना जटिलता के ठीक हो जाते हैं और जीएमसी कठुआ में जांच व इलाज की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।

इसके अलावा जिले के हीरानगर, बिलावर, बसोहली, बनी और अन्य ब्लॉकों में भी जागरूकता अभियान चलाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया स्टाफ को डेंगू के मामलों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह दिवस डेंगू मुक्त भविष्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता और जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश देता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर