जल संचय अभियान 2.0 की समीक्षा, डीसी कठुआ ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

DC Kathua reviews Jal Sanchay Abhiyan 2.0, directs timely completion of works


कठुआ, 23 मई । उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0 के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि पिछले चरण में चिन्हित 499 जल संरक्षण कार्यों में से 484 पूरे हो चुके हैं जबकि 15 प्रगति पर हैं। वर्तमान चरण में 40 नए कार्य शुरू किए गए हैं जिनमें से 36 पूरे और 4 कार्य जारी हैं। उपायुक्त ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जियो-टैगिंग, सही दस्तावेजीकरण और पोर्टल पर समय पर अपलोडिंग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने जल शक्ति, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, वन और शहरी विकास सहित विभिन्न विभागों को जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को तेज करने और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण में जनभागीदारी बेहद जरूरी है और सभी विभाग मिलकर अभियान को सफल बनाएं।

---------------

   

सम्बंधित खबर