विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर निकाला जागरुकता रैली

अजमेर,12 जून(हि.स.)। विश्व बाल श्रम निषेघ्ज्ञ दिवस पर शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को जिला कलेक्टर लोक बंधु और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर कलेक्टर लोक बंधु ने बातया कि बाल श्रम बाल विवाह दोनों ही कानूनन अवैध हैं तथा इसमें सजा के सख्त प्रावधान हैं। ऐसे में बालकों से श्रम कराना उनके बचपन को बिगाड़ना माना जाता है। यह उम्र बच्चों के पढ़ाई और खेलकूद की होती है। बच्चों को बाल श्रम में झोंक कर उनका बचपन बर्बाद किया जाता है जो कानूनी अपराध है।

उन्होंने कहा कि रैली में जिला पुलिस और प्रशासन के विभिन्न विभागों, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

किसी भी मजबूरी में बच्चों को बाल श्रम पर ना भेजे। रैली अजमेर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।

---------------

   

सम्बंधित खबर