रविवार से संशोधित समय से चलेंगी बरेली-दिल्ली पैसेंजर और अलीगढ़-बरेली पैसेंजर
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
मुरादाबाद, 27 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि 28 जून से ट्रेन संख्या 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर और 54351 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर गाड़ियों के समय में संशोधन किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 54075 बरेलीदृदिल्ली पैसेंजर 28 जून से संशोधित समय के अनुसार बरेली से शाम 5 बजकर 35 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसके बाद रामगंगा ब्रिज 5ः49-5ः50 बजे, बशारतगंज 5ः58-6ः00 बजे, निसोई 6ः07-6ः08 बजे, आंवला 6ः17-6ः22 बजे, रेवती बहोड़ा खेड़ा 6ः29/6ः30 बजे, 6ः38-6ः40 बजे, दबतरा 6ः48-6ः50 बजे, पुरवाखेड़ा 6ः58-7ः00 बजे, आसफ़पुर 7ः08-7ः10 बजे, सिसरका 7ः18-7ः20 बजे तथा चंदौसी 7ः55-7ः05 बजे। इस गाड़ी के अन्य स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
गाड़ी संख्या 54351 अलीगढ़ जंक्शनदृबरेली पैसेंजर का 28 जून से संशोधित समय इस प्रकार होगा रामगंगा ब्रिज 4ः45-4ः47 बजे तथा बरेली 6ः15 बजे आगमन होगा। इस गाड़ी के अन्य स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संशोधित समय की जानकारी अपने स्टेशन, या त्ंपसव्दम ऐप या रेलवे हेल्प लाईन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।

