ब्रेकिंगः भोजशाला हिन्दू मंदिर है- इंदौर उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला
- DSS Admin
- May 15, 2026

इंदौर, 15 मई । इंदौर उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में भोजशाला को हिन्दू मंदिर करार दिया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर इंदौर उच्च न्यायालय ने साफ तौर पर कहा कि यह एक संरक्षित इमारत है। खुदाई से मिले तथ्यों से यह साबित होता है कि यह वाग्देवी का मंदिर है। इस आधार पर यहां हिन्दुओं को पूजा का अधिकार संरक्षित रहेगा और मुस्लिम पक्ष के द्वारा नमाज पढ़े जाना का दावा खारिज किया जा रहा है।
निर्णय में साफ तौर पर कहा गया है कि संरक्षित इमारत का नियंत्रण और प्रबंधन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास रहेगा।
इसके साथ ही भारत सरकार को भी निर्देशित किया गया है कि वह इंग्लैंड के संग्रहालय में संरक्षित वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने के लिए प्रयास करे।
न्यायालय ने अपने निर्णय में साफ तौर पर कहा है कि भोजशाला पर मुस्लिम पक्ष का किसी प्रकार का कोई अधिकार नहीं है। मुस्लिम पक्ष चाहे तो सरकार से किसी अन्य स्थान के लिए आवेदन कर सकता है।
---------------

