भाजपा ने झारखंड के लिए 66 नामों की पहली सूची जारी की



झारखंड में भाजपा की सूची-4

झारखंड में भाजपा की सूची-3

झारखंड में भाजपा की सूची-2

झारखंड में भाजपा की सूची-1

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनावों से जुड़े अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी राज्य में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। उसके खाते में 81 में से 68 सीटें हैं। आज पार्टी ने इनमें से 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे। सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस से भाजपा में आईं मंजू देवी को जमुआ और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र वधू सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया है। बोरियो से लोबिन हेम्ब्रोम, चाईबासा से गीता बालमुचू और कोडरमा से नीरा यादव को टिकट दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड की 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर और 38 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और दूसरे चरण की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

ये हैं भाजपा के प्रत्याशी
रांची-सीपी सिंह
धनवार-बाबूलाल मरांडी
राजमहल- अनंत ओझा
बोरियो- लोबिन हेंब्रम
लिट्टीपाड़ा-बाबूधान मुर्मू
महेशपुर- नवनीत हेंब्रम
शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन
नाला- माधवचंद्र महतो
जामताड़ा- सीता सोरेन
दुमका- सुनील सोरेन
जामा- सुरेश मुर्मू
जरमुंडी-देवेंद्र कुंवर
मधुपुर- गंगानारायण सिंह
सारठ- रंधीर सिंह
देवघर-नाराय़ण दास
पौड़ैयाहाट- दवेंद्रनाथ सिंह
गोड्डा- अमित मंडल
महगामा-अशोक भगत
कोडरमा-नीरा यादव
बरकट्ठा-अमित यादव
बरही-मनोज यादव
बड़कागांव- रोशन लाल चौधरी
सिमरिया- उज्जवल दास
हजारीबाग- प्रदीप प्रसाद
बगोदर-नागेंद्र महतो
जमुआ- मंजू देवी
गांडेय- मुनिया देवी
गिरिडीह- निर्भय शाहाबादी
बेरमो- रवींद्र पांडेय
बोकारो- विरंची नारायण
चंदनक्यारी-अमर बाउरी
सिंदरी-तारा देवी
निरसा-अर्पणा सेन गुप्ता
धनबाद- राज सिन्हा
झरिया-रागिनी सिंह
बाघमारा- शत्रुध्न महतो
बहरागोड़ा- दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला- बाबूलाल सोरेन
पोटका- मीरा मुंडा
जमशेदपुर पूर्वी- पूर्णिमा दास
सरायकेला- चंपाई सोरेन
चाईबासा- गीता बलमुचू
मझगांव- बड़कुंवर गगरई
जगन्नाथपुर-गीता कोड़ा
चक्रधरपुर-शशिभूषण समद
खरसांवा- सोनाराम बोदरा
तोरपा- कोचे मुंडा
खूंटी-नीलकंठ सिंह मुंडा
खिजरी-रामकुमार पाहन
हटिया-नवीन जायसवाल
कांके-जीतू चरण राम
मांडर- सन्नी टोप्पो
सिसई-अरुण उरांव
गुमला- सुदर्शन भगत
विशुनपुर- समीर उरांव
सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा
कोलेबिरा- सुजान जोजो
मनिका- हरेकृष्ण सिंह
लातेहार-प्रकाश राम
पांकी- कुशवाहा शशि भूषण मेहता
डालट्नगंज- आलोक चौरसिया
विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया
हुसैनाबाद- कमलेश सिंह
गढवा- सत्येंद्र तिवारी
भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही 

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

   

सम्बंधित खबर