सपा सांसद रुचि वीरा के घर के बाहर दूसरे दिन भी भाजपा महिला मोर्चा का धरना जारी

मुरादाबाद, 12 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में तथा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में लाए गए महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के विरुद्ध सोमवार को मुरादाबाद लोकसभा से समाजवादी सांसद रुचि वीरा के सिविल लाइन स्थित आवास के सामने तंबू-कनात लगाकर क्रमिक धरना कार्यक्रम दूसरे दिन मंगलवार काे भी बारिश के दौरान जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महानगर मंत्री विजय लक्ष्मी पंडित ने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डालने का प्रयास कर रहा है।

धरना कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, आदेश चौधरी, रंजना शर्मा, सिमरन कौर, पूर्णिमा खन्ना, दीपा गुप्ता, शीतल राजपूत, वनिता मल्होत्रा, हेमा खत्री, रचना अग्रवाल, काशिश चौहान, रुचि चौधरी, सुषमा सरन, पंकज शर्मा, गुड्डी, शीतल, ज्योति बंसल, राधा रानी, प्रीति कश्यप, राखी सैनी, शिखा परमार, सहित महानगर एवं महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

   

सम्बंधित खबर