भाजपा विधायक श्रुति शेखर ने नवद्वीप में निकाली विजय रैली
- DSS Admin
- May 10, 2026
नदिया, 10 मई (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद रविवार को नदिया जिले के नवद्वीप की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक श्रुति शेखर गोस्वामी ने नवद्वीप ब्लॉक के चरब्रह्मनगर कारगिल पाड़ा इलाके में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। विधायक को अपने बीच पाकर लोगों ने फूल-माला देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ इलाके में विजय जुलूस निकाला।
पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ लोग अचानक भाजपा का झंडा लेकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे है, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।
उन्होंने साफ कहा कि नवद्वीप में किसी भी तरह की हिंसा या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नवद्वीप के विकास, रोजगार, सड़क और नागरिक सुविधाओं में सुधार ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

