तृणमूल की तरह भाजपा सरकार काम में बाधा नहीं डालेगी : खगेन मुर्मू

सिलीगुड़ी, 26 मई (हि. स.)। अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने बड़ा बयान दिया है। उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर सीमा पर अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के जुटने की खबरों के बीच उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए “होल्डिंग सेंटर” ही एकमात्र जगह है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में भी स्पष्ट किया गया था कि भारत में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उनके अनुसार, “कुछ लोग भाग चुके हैं, कुछ को वापस भेजा गया है और कुछ अब भी छिपे हुए है। हम सभी को ढूंढ निकालेंगे, उन्हें होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा और फिर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।”

खगेन मुर्मू ने यह भी कहा कि पार्टी और सरकार अलग-अलग हैं। तृणमूल कांग्रेस की तरह भाजपा सरकारी कामकाज में बाधा नहीं डालेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है, जो पिछले 15 वर्षों से रुका हुआ था।

   

सम्बंधित खबर