विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का जागरूकता सेमीनार आयोजित

BJP Mahila Morcha organised an awareness seminar on World Environment Day


कठुआ, 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कठुआ द्वारा डीएवी कोलेजिएट स्कूल लच्छीपुर (कठुआ) में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में हरित पहल को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा महाजन ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट नेहा महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गीता भगत, जिला प्रभारी सुमन रैना, सह प्रभारी राधा जसरोटिया, पर्यावरण कार्यक्रम इंचार्ज रविंदर पठानिया तथा कठुआ जिला प्रभारी रेणु अंदोत्रा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन और कठुआ जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा की विशेष उपस्थिति रही जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया। सेमीनार के दौरान वक्ताओं ने प्लास्टिक मुक्त जीवन, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं को प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में सुषमा महाजन ने स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल मीनाक्षी जमवाल, स्टाफ और विद्यार्थियों का सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर