राहुल गांधी जो जेब में संविधान की कॉपी रखती है उसमें खाली पन्ने : अरुण सिंह

झुंझुनू, 21 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य सभा सांसद अरुण सिंह ने झुंझुनू में एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जेब में जो संविधान की कॉपी रखते है। उसके पन्ने खाली है। कांग्रेस ने ना केवल बाबा साहेब, बल्कि संविधान का भी हमेशा अपमान किया है। अरुण सिंह भाजपा की ओर से चलाए जा रहे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम के तहत झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। सर्किट हाउस में पहुंचने पर अरुण सिंह का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर बातचीत करते हुए अरुण सिंह ने भजनलाल सरकार के उस फैसले की भी प्रशंसा की। जिसमें सरकार ने पंचतीर्थ की फ्री यात्रा करवाने का कार्यक्रम शुरू किया है। अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है। जो बाबा साहेब के विचारों को आगे बढा रही है। हम इस अभियान के तहत बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व को बता रहे है। साथ ही यह भी बता रहे है कि बाबा साहेब को दो—दो बार लोकसभा चुनाव हरवाने के लिए कांग्रेस ने बाबा साहेब के सामने उम्मीदवार खड़ा किया। उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। बल्कि बाबा साहेब को हराने वालों को सम्मान दिया। जब बाबा साहेब की मृत्यु हुई तो अंत्येष्टि के लिए दिल्ली में जगह नहीं दी। पॉर्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में जब बाबा साहेब की फोटो लगाने की बात आई। तो कांग्रेस ने कहा कि जगह नहीं है। इसके विपरित भाजपा ने बाबा साहेब के पंचतीर्थ का सौंदर्यकरण करवाया और निर्माण करवाया। कांग्रेस शुद्ध रूप से संविधान को बचाने का नाटक कर रही है। इस मौके पर अरुण सिंह ने वक्फ संशोधन कानून को भी मुसलमानों के लिए अच्छा कानून बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश

   

सम्बंधित खबर