भाटीगुड़ा वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा क्षेत्र के भाटीगुड़ा में माता गंगादई व कांरी तेलगीन माता मंदिर में वार्षिक मंडई का आयोजन आज साेमवार काे किया गया। इस आयाेजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव माता गंगादई व कांरी तेलगीन माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए सभी के सुख समृद्धि की माता से कामना किया। इस दाैरान भाटीगुड़ा ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक शकिरण देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि माता गंगादई मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला-मड़ई के आयाेजन का अपना महत्व है। उन्हाेने मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य बस्तर के जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस दाैरान प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, सरपंच उमन बधेल, मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य फूलकुमारी व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर