महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती को पर्व के रूप में मनाएगी भाजपा: जिलाध्यक्ष
- Admin Admin
- May 12, 2025

कानपुर, 12मई (हि. स.)। मालवा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी पर्व के रूप में मनाने के लिए पखवाड़ा चलाएगी। यह जानकारी सोमवार को भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अहिल्या बाई होलकर की 31 मई को 300वीं जन्म जयंती होगी। इन्होंने अपने राज्य को मजबूत करने के लिए महिला सेना की स्थापना की थी। साथ ही महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलाने का कार्य भी किया था। इनकी जन्म जयंती के पखवाड़े के लिए कानपुर उत्तर जिले में एक संयोजक व चार सहसंयोजक बनाए गए है।
जिला उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला को संयोजक व युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह, सीमा एमबीए, विनोद पाल को सहसंयोजक बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कानपुर उत्तर अनुराग शर्मा ने यह जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद