भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उत्साह से मनाई

—महा सदस्यता अभियान के तहत आम लोगों को भी पार्टी से जोड़ा

वाराणसी, 25 सितम्बर (हि.स.)। जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। और पार्टी के महा सदस्यता अभियान के तहत आम लोगों को भी सदस्य बनाया। ग्रामीण अंचल के पिंडरा विधानसभा के कठिराव मंडल बचौरा ग्राम सभा में बूथ नंबर 152 पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

पार्टी के प्रोटोकॉल प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद महासदस्यता अभियान के तहत लोगों को सदस्य भी बनाया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने देश-प्रदेश व बूथ के लिए जो लक्ष्य तय किया है, हम कार्यकर्ता उसे आसानी से प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के आईटी सेल से अमित चौबे, सेक्टर संयोजक राजेंद्र पटेल, बूथ अध्यक्ष अरविन्द प्रजापति, बुलगेंद्र प्रजापति, विकास विश्वकर्मा, मंगल पाण्डेय, रामलोचन कन्नौजिया आदि ने भागीदारी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर