पश्चिम बंगाल : प्रशासनिक कार्यालयों में लगने लगी भारत माता की तस्वीरें
- DSS Admin
- May 11, 2026
बीरभूम, 11 मई (हि. स.)। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद जगह-जगह प्रतीकात्मक बदलाव भी देखने को मिल रहा है। राज्य में विभिन्न प्रशासनिक भावना एवं कार्यालय में भारत माता की तस्वीर लगाई जाने की खबरें हैं। इसी क्रम में बीरभूम जिले की सिउड़ी नगर पालिका में सोमवार को भारत माता की तस्वीर लगाई गई। इस दौरान चेयरमैन का कमरा बंद होने पर भाजपा की तरफ से विरोध जताया गया।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह बीरभूम जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और दूसरे भाजपा नेता और कार्यकर्ता भारत माता की तस्वीर लेकर सिउड़ी नगर पालिका पहुंचे। उस समय नगर पालिका के चेयरमैन का कमरा बंद था। इसको लेकर विरोध शुरू हो गया और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने लगे। बाद में जब नगर पालिका के चेयरमैन आए तो भाजपा नेताओं ने दरवाजा खोला और चेयरमैन को भारत माता की तस्वीर सौंप दी।
बाद में नगर पालिका के कार्यकर्ताओं ने तस्वीर दीवार पर लगा दी। इसके बाद बीरभूम जिला परिषद, करिध्या पंचायत और सिउड़ी 1 पंचायत समिति में भी भारत माता की तस्वीर लगाई गई।
दूसरी तरफ, बीरभूम जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष काजल शेख के कक्ष से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो हटाकर नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तस्वीर लगा दी गई।
इसी दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थकों ने बोलपुर कॉलेज के मेन गेट पर अपने झंडे टांग दिए।
सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी सोमवार को जिलाध्यक्ष के कक्ष में ममता बनर्जी की फोटो लगी हुई थी। भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद सोमवार को फोटो हटा दी गई। उसकी जगह नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की फोटो लगा दी गई।
---------------

