अवैध वसूली के आरोप में बुनियादपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 21, 2026
दक्षिण दिनाजपुर, 21 मई (हि. स.)। जमीन संबंधी काम कराने के नाम पर भारी रकम वसूलने के आरोप में दक्षिण दिनाजपुर जिलान्तर्गत बुनियादपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस नेता कमल सरकार को पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नेता को आज ही अदालत में पेश किया जाएगा।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले एक व्यक्ति जमीन से जुड़े एक काम के लिए कमल सरकार के पास गया था। आरोप है कि काम कराने के नाम पर उससे कई लाख रुपये की अवैध वसूली की गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो काम हुआ और न ही पैसे वापस मिले।
इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच शुरू करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को कमल सरकार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
---------------

