भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

प्रयागराज, 20 जुलाई (हि.स.)। पूरे सावन माह प्रयागराज महानगर के समस्त 15 मंडलों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शिवकुटी मंडल के प्राचीन प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। पूजन के तहत दुग्ध व गंगाजल से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान बम बम भोले जय शिव शंकर, हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग लिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सावन माह में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। सनातन संस्कृति में धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक एकजुटता का सशक्त माध्यम हैं। हमारे पूर्वजों ऋषियों मुनियों ने इसीलिए ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों का विधान किया कि लोग एक दूसरे से जुड़े रहें। इसी भावना व जनकल्याण की कामना को लेकर भाजपा महानगर इकाई द्वारा महानगर के समस्त 15 मंडलों में ये सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो पूरे सावन माह चलेगा।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह, महेंद्र तिवारी, कलूट पासी, दिग्विजय सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, शोभा कुशवाहा, संजय पासवान, राकेश पासवान, राजेश गोंड, विजय पटेल, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, राकेश भारती, सुमन श्रीवास्तव, आकाश दुबे आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर