पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- Admin Admin
- Sep 18, 2025
धमतरी, 18 सितंबर (हि.स.)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कवर्धा अशोक साहू गुरुवार को एकदिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचे। इस दौरान जिला भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हरदिहा साहू समाज भवन में पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अशोक साहू पहली बार धमतरी पहुंचे। इस दौरान भाजपा के ओबीसी नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में काम करने का अवसर देंगे। इस दौरान भाजपा नेता दयाराम साहू, हेमराज सोनी, डीपेंद्र साहू, उमेश साहू, मुकेश यादव, विजय साहू, अवनेंद्र साहू, हिमांशु शेखर साहू, दिलीप पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा



