
धमतरी, 15 फ़रवरी (हि.स.)। धमतरी जिले के नगरी ब्लाक के नगर पंचायत नगरी में भाजपा के बलजीत छाबड़ा ने कांग्रेस के पेमन स्वर्णबेर को 2469 मतों से हराकर जीत हासिल की है।
जानकारी के अनुसार नवंबर 2009 में नगर पंचायत नगरी की स्थापना के बाद लगातार अध्यक्ष पद में भाजपा का कब्जा बरकरार है। सबसे पहले भाजपा के नागेंद्र शुक्ला चुनाव जीतकर नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बने। उसके बाद भाजपा के नंद यादव दूसरे नंबर के नगर पंचायत अध्यक्ष बने। तीसरी बार के चुनाव में भाजपा से पार्षद पद का चुनाव जीतकर आराधना शुक्ला नगर पंचायत अध्यक्ष बनी। अब चौथी बार 2025 में भारतीय जनता पार्टी के बलजीत छाबड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 2469 मतों के भारी अंतर से हराकर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है।
साथ ही 11 भाजपा के पार्षदों ने भी विजय हासिल की। इनमें से वार्ड एक से राजा पवार भाजपा, वार्ड दो- देवचरण ध्रुव भाजपावार्ड पांच- विनीता कोठारी भाजपा, वार्ड छह- विकास बोहरा भाजपा, वार्ड सात- चेलेश्वरी साहू भाजपा, वार्ड नौ- अलका साहू भाजपा, वार्ड 10- डाकेश्वरी साहू भाजपा, वार्ड 11- अश्वनी निषाद भाजपा, वार्ड 12- अंबिका ध्रुव भाजपा, वार्ड 13- यशकरण पटेल भाजपा, वार्ड 14- शंकरदेव भाजपा। इन बीजेपी पार्षदों के अलावा कांग्रेस से वार्ड नंबर तीन से मिक्की गुप्ता, वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के नरेश पटेल वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस के जयंती साहू के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस के बागी प्रत्याशी हरीश साहू ने चुनाव में जीत हासिल की।पार्षदों के जीत का अंतर: राजा पवार 390 वोट, देवचरन 45,मिक्की गुप्ता 66, नरेश पटेल 94, विनीता कोठारी 14, विक्की बोहरा 355, चेलेश्वरी साहू 28, जयंती साहू 55, अलका साव53, डाकेश्वरी साहू181, अश्वनी निषाद 80, अंबिका ध्रुव 111, यसकरण पटेल सात, शंकर देव 320,हरीश साहू 24 मत मिले। इसी तरह से अध्यक्ष पद पर बलजीत छाबड़ा 2526 वोट से विजयी हुए। अधिक मतों से राजा पवार,सबसे कम मतों के अंतर से यशकरन पटेल पार्षद चुनाव जीते। विकास बोहरा 355 के अंतर से व शंकर देव 320 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा